किड्स गार्डन सेकेंडरी स्कूल झरिया में गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया !

दिनांक: 04 नवंबर 2025
स्थान: किड्स गार्डन सेकेंडरी स्कूल, झरिया

सम्पूर्ण राष्ट्र के साथ किड्स गार्डन विद्यालय में भी गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय निदेशिका डॉ. श्रीमती शोभा सिन्हा, प्राचार्या डॉ. श्रीमती स्नेहलता सिन्हा ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

बच्चों ने गुरुद्वारा साहिब में जैसी पूजन प्रार्थनाएं होती हैं वैसे ही माथा टेका, भजन सुना और एकता का संदेश की सीख दी। तत्पश्चात निदेशिका महोदया ने कहा कि सिख धर्म की परंपराओं और मूल्यों की जानकारी प्राप्त करने के साथ-साथ एकता और भाईचारे का संदेश भी ग्रहण करने की सीख देती हैं।

प्राचार्या डॉ. श्रीमती स्नेहलता ने अवगत कराया कि गुरु ग्रंथ साहिब के दर्शन किये जाते हैं और गुरुद्वारे के नियमों व इतिहास के बारे में पूरी श्रद्धा और अनुशासन के साथ भजन-कीर्तन सुनकर फिर प्रसाद ग्रहण किया जाता है। उन्होंने अपने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को बहुत-बहुत बधाई दी।

कार्यक्रम में सम्मिलित शैक्षिक इंचार्ज असित बनर्जी, दीपा रॉय चौधरी, सौगता मल्लिक, सुरजीत दत्ता, अपर्णा दत्ता, नीतिश कुमार, रणजीत पासवान, संतोष कुमार आदि उपस्थित थे।

Categories: