किड्स गार्डन सेकेंडरी विद्यालय झरिया में आज बाल- दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया प्रातः सभा में छात्रों के बदले शिक्षकों ने देश के प्रथम प्रधान मन्त्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जीवन वृत पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
विद्यालय निदेशक डॉ. श्रीमती शोभा सिन्हा सभी बच्चों को बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके यशस्वी और दीर्घायु जीवन की कामना कीं।
प्रचार्या डॉ. स्नेहलता ने भी सभी छात्रों को बधाई दीं और कहा कि आप बच्चों का बचपन छल कपट रहित होना चाहिये तथा आपका एकमात्र लक्ष्य होना चाहिए कि जीवन में हमेशा और हमेशा आगे बढ़ें।
प्रातः सभा के पश्चात कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा द्वादश तक के छात्रों को लंच कराया गया जो कि पूरे जिले में अनोखा था, विभिन्न प्रकार कार्यक्रम हुए शिक्षकों के द्वारा जो कि बच्चों को आश्चर्य हुआ और आनंदमयी हुए,सारे रंगारंग कार्यक्रम श्री एस. दत्ता,श्रीमतीअपर्णा दत्ता,श्री रंजीत पासवान और नीतीश सर की देख रेख में छात्रों ने प्रस्तुत किया, प्रातः कालीन सभा की शुरुआत प्रचार्या डॉ. स्नेहलता शैक्षणिक शिक्षक प्रभारी श्री ए. के.बनर्जी ने देश के प्रथम प्रधान मंत्री के छाया चित्र पर फूल माला चढ़ाकर किये।
जूनियर किड्स गार्डन के सारे कार्यक्रम श्रीमती रोजी फ्रांशिस, नीतू सिंह, सभी शिक्षकों द्वारा छात्रों के प्रार्थना सभा में श्रीमती दीपा राय चौधरी, श्री ए. के. दास, श्री एस. मलिक,श्री अनिमेश चटर्जी,कविता सिंह,श्रीमती शालू तिवारी,शिल्पी सेठ,आरिफा खातून,सुमन पांडेय,डॉ. प्रीतिबाला सहाय, श्री सजल सर आदि एवं अन्य शिक्षकों के सहयोग से संपन्न हुआ।
सारे कार्यक्रम शैक्षणिक शिक्षक प्रभारी श्री ए. के. बनर्जी के निर्देशन में संपन्न हुआ और उन्होने कहा कि बच्चों को स्नेह,प्यार और समान अवसर देना और उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने के लिए प्रोत्साहित करना।
बाल दिवस हमें यह सिखाता है कि बच्चों की हंसी,उनका खेलना-कूदना और उनका लिखना ही किसी भी राष्ट्र की प्रगति का आधार है।विद्यालय के सभी शिक्षकों का पूर्ण योगदान था।
