किड्स गार्डन सेकेंडरी स्कूल झरिया में सरदार पटेल की 150वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई !

किड्स गार्डन secondary स्कूल झरिया में आजकी विशेष प्रातः प्रार्थना सभा में
सरदार वल्लभ भाई पटेल 150वा जन्मदिन मनाई गई तस्वीर पर माल्यार्पण कर फ़ूलों से सजाया गया दीप प्रज्वलित की गई, जिसमें झरिया मारवाड़ी युवा मंच के सदस्यों के साथ मनाई गई।

देश को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म-दिवस के अवसर पर सभी शिक्षक छात्र और आगन्तुक अतिथियों ने राष्ट्रीय ध्वज को साक्षी मानकर यह संकल्प लिया कि सरदार पटेल के सपने को साकार करने के लिए हम सभी एक होकर देश की एकता और अखंडता की रक्षा करेंगे।

प्रातः सभा में कक्षा 7 कि परी गुप्ता ने प्लेज करवायी,सारे कार्यक्रम कविता,गान,भाषण सरदार पटेल पर ही आधारित थी,किड्स गार्डेन स्कूल के प्रांगण में प्राचार्या डॉ स्नेहलता ने उनकी जीवनी में रोशनी डालते हुए बताया की सरदार पटेल अपनी समझदारी, कूटनीति और मजबूत नेतृत्व के लिए जाने जाते थे. हर साल 31अक्टूबर को सरदार पटेल की जयंती मनाई जाती है.

इस दिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है. 2014 में सरकार ने तय किया था कि सरदार पटेल की जयंती को “एकता दिवस” के रूप में मनाया जाएगा,ताकि देश की एकता,अखंडता और मजबूती के संदेश को आगे बढ़ाया जा सके.

किड्स गार्डन सेकेंडरी विद्यालय झरिया मे आज के दिवस पूरे हर्षोल्लास से मनाया गया विद्यालय के कार्यक्रम को सफल बनाने में शैक्षणिक शिक्षक इंचार्ज श्री आशित बनर्जी,दीप रॉय चौधरी,तारक नाथ दत्ता,रनोंज दत्ता, शालू तिवारी,सुमन पांडेय,मनोज सिन्हा,सौगता मल्लिक, संचिका Srivastava,कविता सिंह थी.

सभी शिक्षकों और सभी कर्मियों का पूर्ण योगदान था, तथा मारवाड़ी युवा मंच से मनीष शर्मा, निरज अग्रवाल,मयंक केजरीवाल,सन्नी अग्रवाल,कविता अग्रवाल,पूनम अग्रवाल शामिल थे !

Categories: