किड्स गार्डन विद्यालय झरिया में दीप सज्जा, रंगोली और वॉल हैंगिंग प्रतियोगिताओं के साथ त्योहारों का भव्य स्वागत !

किड्स गार्डन विद्यालय झरिया में आज छात्रों ने विद्यालय प्रांगण को दुल्हन की तरह सजा कर आने वाले त्योहार का स्वागत किया। विद्यालय निदेशिका डॉ. श्रीमती शोभा सिन्हा,प्रचार्या डॉ. श्रीमती स्नेहलता से प्रोत्साहित होकर तथा अपने प्रशिक्षक श्री एस. मलिक और श्री ए. चटर्जी से प्रशिक्षण प्राप्त कर छात्रों ने घर कुंडा, रंगोली , वॉल hanging तथा दीप सज्जा प्रतियोगिता में भाग लिया।

निर्णायक मंडली द्वारा छात्रों को श्रेणी बद्ध किया गया। सभी श्रेणी बद्ध छात्रों को पुरस्कृत किया गया। घर कुंडा में कक्षा 8-B से लक्ष्य , रितान्शु- प्रथम, 6-A से विशाल पासवान, आदित्य केशरी द्वितीय, 7-B से राजेंद्र शर्मा,उस्मान अली तृतीय।

दीप सज्जा प्रतियोगिता में ग्रुप A से प्रथम,4-B ईशानी घोष, areeba Chisti , द्वितीय, कक्षा 4-C सरताज खान, alyan maniyar, तृतीय 4-A स्नेहा कुमारी,श्रेया श्री ग्रुप B से 5A arsalaan खान ,MD amanullah amjadi ,5B Aargya, vaishnavi कुमारी, 5-C- आराध्या ,श्रेया।रंगोली प्रतियोगिता में X-C प्रथम, IX-C को द्वितीय स्थान तथा 8C तृतीय स्थान प्राप्त।

wall hanging में आर्यन वर्मा -प्राथम, ayesha खातून- द्वितीय ,अंश वर्मा -तृतीय स्थान प्राप्त किए,तत्पश्चात रंगारंग कार्यक्रमों में श्री राम का अयोध्या आगमन, क़ाली पूजा ,लक्ष्मी- गणेश की आगवानी तथा छठ पूजा की पवित्रता और आस्था पर भी प्रकाश डाला गया।

निदेशिका महोदया ने कहा कि हमारे सारे पर्व हमे एकता के सूत्र में बांधते हैं। प्रचार्या महोदया ने कहा कि हमारे पर्व हमें स्वच्छता,पवित्रता,धैर्य,विश्वास और सहनशीलता की सीख देते हुए एकता के सूत्र में बांधते हैं। अंत में शैक्षिक प्रभारी असित Banerjee महोदय ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी त्योहारों की हार्दिक शुभकामनाएं दिये।

कार्यक्रम को सफल बनाने में शैक्षणिक शिक्षक प्रभारी श्री आशीत बनर्जी,श्रीमती दीपा राय चौधरी,श्रीमती रोजी फ्रांसिसऔर नृत्य कला विभाग से श्री सुरजीत दत्ता,अपर्णा दत्ता ,श्री आर.पासवान,नीतीश कुमार सिंह,और श्रीमती नीतू सिंह,संतोष कुमार, कविता सिंह, सुमित सेनगुप्ता, जय प्रकाश घोष,भ्रमरसिंह के साथ साथ विद्यालय के सभी शिक्षकों का पूर्ण योगदान था।

आज की दीप सज्जा और रंगोली प्रतियोगिता की निर्णय देने के लिए उपस्थित थी शिशु विहार bastacolla की कला विभाग से श्रीमती mousmi मोइत्रा और सौमित्ता अधिकारी थी,घर कुंडा और वॉल hanging प्रतियोगिता एस. मलिक और श्री ए. चटर्जी द्वारा निर्णय लिया गया।

Categories: