किड्स गार्डन सेकेंडरी विद्यालय झरिया में महिषासुर मर्दिनी नाटक का भव्य मंचन !

दिनांक-26.09.25 दुर्गोत्सव अवकाश के पूर्व आज विद्यालय में भगवती दुर्गा के विभिन्न रूपों को दर्शाते हुए महिषासुर मर्दिनी नाटक का मंचन किया गया।

उक्त अवसर पर मंचासीन थी विद्यालय निदेशिका डॉ. श्रीमती शोभा सिन्हा,प्राचार्या डॉ. स्नेहलता ,और उद्घोषिका श्रीमती दीपा रॉय चौधरी।

सम्पूर्ण कार्यक्रम विद्यालय के संगीत विभाग द्वारा प्रस्तुत किया गया। जूनियर विंग के छात्रों ने भीअपनी शिक्षिकाओं के निर्देशन में अदभूत कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

उपयुक्त कार्यक्रम सारे संगीत विभाग के द्वारा संपन्न हुआ,कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री ए. के. बनर्जी, श्री एस. मलिक, श्री एस. दत्ता, श्रीमती अपर्णा dutta, श्री आर. पासवान, श्री मनोज कुमार सिन्हा ,श्रीमती रोजी मिस और श्रीमती नीतू सिंह का पूर्ण योगदान था।

अंत में निदेशिका महोदया ने इस पावन महोत्सव पर सभी को बहुत बहुत शुभकामनाएं दीं। प्रचार्या डॉ. स्नेहलता ने भी मंगलमय पूजा की कामना करते हुए ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।

Categories: