एक पेड़ माँ के नाम” अभियान में किड्स गार्डन स्कूल झरिया के छात्रों ने लिया पर्यावरण रक्षा का संकल्प !

किड्स गार्डन सेकेंडरी स्कूल, झरिया के जूनियर विंग में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कक्षा दूसरी से पाँचवीं तक के छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

विद्यालय की निदेशक डॉ. श्रीमती शोभा सिन्हा और प्रचार्या डॉ. स्नेहलता की उपस्थिति में छात्रों ने यह संकल्प लिया कि वे पेड़-पौधे लगाकर पर्यावरण और प्राणवायु की रक्षा करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने गीत, कविता, नृत्य तथा “Save Earth Save Nature” नामक लघु नाटिका के माध्यम से पेड़ों की पीड़ा और उनके संरक्षण की आवश्यकता को रेखांकित किया।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर सभी छात्र-छात्राओं ने यह प्रतिज्ञा की कि लगाए गए हर पौधे को वे पुष्पित और पल्लवित करेंगे। इस पहल से समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश प्रसारित हुआ। कार्यक्रम में अभिभावकों की अप्रत्यक्ष सहभागिता भी सराहनीय रही, जिनके प्रोत्साहन से बच्चे पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए।

प्रशिक्षक दीपा राय चौधरी के मार्गदर्शन में छात्रों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय के शिक्षक असित बैनर्जी, सौगता मल्लिक, शिल्पी सेट, शेफाली ओझा, पूजा कुमारी, एनीमेश चटर्जी, संतोष कुमार, सुरजीत दत्ता, लोपामुद्रा, रंजीत पासवान, संचिता श्रीवास्तव, शालू तिवारी, कविता सिंह, सुमन पांडेय, मनोज सिन्हा समेत समस्त शिक्षकगणों का विशेष योगदान रहा।

यह आयोजन सीबीएसई द्वारा आयोजित “शिक्षा सप्ताह” के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का हिस्सा था, जिसमें छात्रों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया।

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *